Thursday, August 20, 2026
Home Sports पहलवानों के समर्थन में उतरे स्वामी रामदेव, कहा- बृजभूषण तुरंत हों...

पहलवानों के समर्थन में उतरे स्वामी रामदेव, कहा- बृजभूषण तुरंत हों गिरफ्तार

Wrestlers Protest:
Delhi
Date 27-5-2023

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अब अपने ही ‘घर’ से चुनौती मिलने लगी है. योग गुरु बाबा रामदेव ने बीजेपी सांसद के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरना-प्रदर्शन का समर्थन किया है.

बाबा रामदेव ने कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप हैं. उनकी तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि देश के पहलवानों का जंतर मंतर पर बैठना और कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगना यह बहुत ही शर्मनाक बात है. ऐसे व्‍यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे भेजना चाहिए.

बाबा रामदेव ने न केवल बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग, बल्कि उनके बयानों को लेकर भी बीजेपी सांसद को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि वह रोज मुंह उठाकर बार-बार मां-बहन-बेटियों के लिए बकवास करता है यह बहुत ही निंदनीय कुकृत्‍य और पाप है.स्वामी रामदेव, कहा- बृजभूषण पर गंभीर आरोप, तुरंत हों गिरफ्तार

R.BALA