Tuesday, August 18, 2026
Home Union Territory Jammu तीन दिन की कड़ी मेहनत के बाद शव को निकाला गया।

तीन दिन की कड़ी मेहनत के बाद शव को निकाला गया।

जम्मू
30 /4 /2023

जम्मू में 30 अप्रैल 2023 को बजलता कूपर, तवी नदी में डूबने की घटना का मामला सामने आया था । पुलिस थाना कुपर बजलता के माध्यम से सूचना मिली कि शाम 4 बजकर 20 मिनट पर एक व्यक्ति तवी नदी में मछली पकड़ने के दौरान डूब गया है। पुलिस प्रभारी बजलता कुप्पर के अनुरोध पर कोतबलवाल जम्मू से 13वीं एनडीआरएफ अस्थायी पोस्ट लोकेशन की टीम का नेतृत्व किया गया। जिस ममें श्री उत्तम सिंह, डिप्टी कमांडेंट की देखरेख में 1 उप निरीक्षक और गहरे गोताखोरों सहित 15 अन्य बचावकर्ताओं के साथ इंस्पेक्टर विजय बासुमतारी तुरंत डूबने वाली घटना स्थल पर पहुंचे और ओबीएम नावों और अन्य उपकरणों का उपयोग करके बचाव अभियान शुरू किया, तीन दिन की कड़ी मेहनत के बाद, एनडीआरएफ की टीम द्वारा 3 मई को दोपहर 3:35 बजे शव को निकाला गया। मृतकों का विवरण नीचे दिया गया है:-
1. नाम:- सुनील साहू
2 उम्र – 43 वर्ष पुत्र बनी तुरहा, मूल निवासी बिहार
3 . पत्नी का नाम :- मन्ती देवी।
4 . सन्तान:- 1 पुत्री और 2 पुत्र।
5 . वह बजलता जम्मू में पिछले ढाई साल से रह रहा था और मजदूरी का काम कर रहा था
पुलिस के माध्यम से मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है

र.बाला